Welcome to The Sanatani News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Sanatani News
यूपी

UP SIR Voter List 2026: यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें अपना नाम

SIR Voter List

Uttar Pradesh SIR Voter List 2026 Draft Roll: राज्य निर्वाचन आयोग ने यूपी एसआईआर के तहत ड्राफ्ट रोल जारी कर दिया है. अगर इस रोल में आपका नाम नहीं हैं तो आप 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए विशेष गहन परीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद आज मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग ने मसौदा सूची जारी. इस प्रक्रिया में यूपी जसे 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे हैं, जिसके बाद अब 12.55 करोड़ मतदता सूची में शामिल हैं.

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक अगर किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले ड्राफ्ट सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आयोग की वेबसाइट – voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर जाएं. यहां एपिक नम्बर, नाम और विधानसभा व जिला डालकर अपना नाम देख सकते हैं.

UP SIR में नाम न मिलने पर करें ये काम

ड्राफ्ट सूची में अगर किसी मतदाता का नाम नहीं है तो वह 6 फरवरी तक अपना दावा और आपत्ति दर्ज करवा सकता है. नए व नाम कटने वाले मतदाता को फॉर्म-6 भरना होगा, गलत नाम वालों के लिए फॉर्म-7, संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा. इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों mod में जमा किया जा सकता है. इसके सतह जन्म प्रमाण पत्र, पते और पहचान प्रमाण पत्र जरुर आवश्यक होगा. अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें. जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में नहीं हैं वह 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

सबसे बड़ा वोटर लिस्ट सफाई अभियान

नवदीप रिणवा के मुताबिक वोटर लिस्ट का यह अब तक सबसे बड़ा सफाई अभियान है. अब तक राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे, SIR प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.सबसे ज्यादा नाम ट्रासफर से कटे हैं इनकी संख्या 1.26 करोड़ है. 46 लाख मृतक, डुप्लीकेट 23.70 लाख और जो पते पर नहीं मिले उनकी संख्या 83.73 लाख है, इसके अलावा भी अन्य श्रेणी में शमिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!