Welcome to The Sanatani News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Sanatani News
खेलदेश

बांग्लादेश सरकार ने IPL के टेलीकास्ट पर लगाया बैन, क्रिकेट जगत में मची सनसनी

बांग्लादेश सरकार ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में आए तनाव के बीच बांग्लादेश सरकार ने एक कड़ा कदम उठाया है. मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी मैचों के प्रसारण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े विवाद के बाद लिया गया है. इस फैसले ने न सिर्फ क्रिकेट जगत को चौंका दिया है, बल्कि भविष्य में भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था. उन्हें केकेआर के लिए अहम खिलाड़ी माना जा रहा था. हालांकि बिना किसी साफ वजह के उनको बाहर किए जाने से बांग्लादेश में नाराजगी फैल गई. वहां इसे सिर्फ खेल का फैसला नहीं, बल्कि देश के सम्मान से जुड़ा मुद्दा माना गया.

बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “इस विषय के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट- जो 26 मार्च 2026 से आयोजित होने वाला है, के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने संबंधी एक निर्देश जारी किया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के पीछे कोई भी कारण नहीं दिया गया है. इस निर्णय से बांग्लादेश की जनता आहत और दुखी है. इन परिस्थितियों में, अगले आदेश तक निर्देशानुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण/टेलीकास्ट को रोकने का निर्देश दिया जाता है. ”

टी20 वर्ल्ड कप पर भी पड़ सकता है असर

मुस्तफिजुर विवाद अब सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रहा है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी दिखने लगा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले उसके मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए. BCB का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर भरोसा नहीं रहा.

बताया जा रहा है कि बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वह फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा. अगर यह फैसला लागू होता है, तो भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट रिश्तों में बड़ी दरार आ सकती है.

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!